चार संगठनों का एकीकरण
Print This News
दश भर में विशेष सुरक्षा योजना लागू होने के बाद सशस्त्र संगठनों के बीच एकीकरण की प्रक्रिया तीव्र हो गयी है । तर्राई के सशस्त्र संगठनों में भी एकीकरण प्रक्रिया शुरु हो गयी है । जयकृष्ण गोईत के नेतृत्व में चार संगठनों के एकीकरण ने तर्राई में सरकार को नयी चुनौतियाँ खडÞी कर दी है । गोईत के नेतृत्व में अखिल तर्राई मुक्ति मोर्चा में राष्ट्रीय तर्राई मुक्ति मोर्चा, तर्राई जनतांत्रिक पार्टर्ीीौर अखिल तर्राई मुक्ति मोर्चा -अमिताभ) का एकीकरण हुआ है ।
चार पार्टियों के एकीकरण के बाद मोर्चा के अध्यक्ष जयकृष्ण गोईत ही होंगे । एकीकरण पत्र पर अखिल तर्राई मुक्ति मोर्चा की ओर से जयकृष्ण गोईत, राष्ट्रीय तर्राई मुक्ति सेना की ओर से पृथ्वी सिंह, तर्राई जनतांत्रिक पार्टर्ीीी ओर से खुदीराम तथा अमिताभ के हस्ताक्षर है । गौरतलब है कि पहले इन सभी पार्टियों के अध्यक्ष जनतांत्रिक तर्राई मुक्ति मोर्चा में जयकृष्ण गोईत के साथ ही थे पर पिछले एक-आध वर्षों से अलग पार्टियाँ खोल रखी थी । एकीकरण के बाद अखिल तर्राई मुक्ति मोर्चा पहले से काफी शक्तिशाली बन कर उभर सकता है जो निश्चय ही नेपाल सरकार के लिए नया सिर्रदर्द साबित हो सकता है । एकीकरण के बाद जारी बयान में अखिल तर्राई मुक्ति मोर्चा के संयोजक जयकृष्ण गोईत ने कहा कि अन्य संगठनों से वार्ता चल रही है । शीघ्र ही तर्राई में संर्घष्ारत अधिकांश सशस्त्र संगठन एक होकर नेपाल सरकार के विरुद्ध तर्राई की स्वतंत्रता के लिए संग्राम छेडÞ देंगे । गोईत ने कहा कि फर्जी मुठभेडÞ के नाम पर तर्राई के क्रांतिकारियों की हत्या का बदला शीघ्र नेपाली राज्य सत्ता से लिया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय तर्राई मुक्ति मोर्चा के सैन्य कमांडर आकाश त्यागी को पुलिस ने हाल ही में मुठभेडÞ में उडÞा दिया था । इससे पहले जनतांत्रिक तर्राई मुक्ति मोर्चा -राजन मुक्ति) के भी एक वरिष्ठ नेता को प्रहरी ने मार गिराया था । तर्राई में विशेष सुरक्षा योजना लागू होने के बाद तर्राई में सक्रिय भूमिगत सशस्त्र संगठनों के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रहरी ने मुठभेडÞ में उडÞा दिया था ।

