Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

शायद इंतज़ार ख़त्म, भिगोता सावन : वीना श्रीवास्तव

 

शायद इंतज़ार ख़त्म

छिड़ गई थी जंग
केसर और चिनारों के बीच
चिनारों ने रौंद डाले
केसर के नन्हे फूल
कुछ मिल गए मिट्टी में
जो बचे
वो किसी तरह उड़ गए
हवाओं के साथ
यहाँ – वहाँ
अपनी मिट्टी से उखड़कर
वो कुम्भला गए हैं
महकना भूल गए
वो खो चुके हैं अपनी रंगत
वो जानते हैं, समझते हैं
कैसा होता है
केसरिया रंग
मगर भर नहीं सकते
अपने जीवन में
चिनार अभी खड़े हैं
सिर उठाये
उनकी फैली बाँहों में छुपे हैं
न जाने कितने हथियार
केसर बेताब है
अपनी ज़मीं पर
फिर से खिलने
मुस्कुराने के लिए
उसे इंतज़ार है
चिनारों की फैली बाँहों का
जब उनमें भरा होगा प्यार
और डल झील में खिलेंगे
प्यार के कमल
शायद… इंतज़ार ख़त्म

यह भी पढें   नेपाल का विदेशी मुद्रा भंडार 40.65 खरब रुपये के पार, 20.9 महीने के वस्तु आयात के लिए पर्याप्त

 

भिगोता सावन

देखो माँ
कितनी तेज़ बारिश हो रही है
आज झूम के उतर रहा है सावन
झूलों में झूल रहा है मनभावन
काली घटाओं से छनकर
चांदी की पायल बनकर
मचल रहा है आंगन
बहक रही है
डाली – डाली
लहक रही हूं
मैं मतवाली
टपक रहा है महुआ
छन – छन- छन
सखुआ की है
सनन, सन – सन
हवाओं का शोर
बादलों की गर्जन
बिजली की तड़कन
उर का नर्तन
आ रही हैं जाने किस किसकी सदाएं
पेड़ों से, बादलों से, पुरवाई से
तभी आवाज़ आई
और सिमटी तन्हाई से
तेरी माँ हूं बेटी
जानती हूं
बारिश के पानी में इतना दम कहां
छुपा लें मेरी लाडो के आंसू
बाहर से ज़्यादा भीतर
भिगो रहा था सावन

यह भी पढें   जगत गुरु अनंत परिषद के नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष वने लामा घ्याछो रिन्पोछे जी महाराज
वीना श्रीवास्तव
सी-201, श्रीराम गार्डेन
रिलायंस मार्ट के सामने
कांके रोड, रांची (834008)
झारखंड

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com