Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमित १० व्यक्तियों की मृत्यु, कूल मृतकों की संख्या ९१ पहुँच गई

 

काठमांडू, १३ अगस्त । नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की मृत्युदर में वृद्धि हो गई है । पिछली बार १० नयां संक्रमितों की मृत्यु हो गई है, यह संख्या आज तक के ही सबसे अधिक है । १० नयां सक्रमितों की मृत्यु होने के बाद नेपाल में कोरोना से संक्रमित होकर मरनेवालों की कूल संख्या ९१ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने बुधबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी जानकारी के अनुसार पिछली बार नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या ४८४ है । उसमें से काठमांडू में सबसे अधिक १०९ संक्रमित मिल गए हैं । इसीतरह मोरङ में ४८, महोत्तरी में ४४, धनुषा में ३९, रौतहट में २४, ललितपुर में २१, सुर्खेत में १८, मकवानपुर में १६, सुनसरी, चितवन और बारा में १५–१५, कास्की में १३, झापा और सिराहा में १०–१०, भक्तपुर में ९, रुपन्देही में ८ सर्लाही और स्यााङ्जा में ६–६, सप्तरी, काभ्रे और दार्चुला में ५–५ नयां व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।
इसीतरह दैलेख में ४, कञ्चनपुर, पर्सा, अर्घाखाँची और रुकुम पश्चिम में ३–३ जना, गोरखा, नुवाकोट, तनहुँ, दोलखा, धादिङ और डोटी में २–२ इलाम, ताप्लेजुङ, वैतडी, दाङ, बाँके, ओखलढुंगा, रामेछाप, जाजरकोट, कपिलवस्तु, खोटाङ, पाल्पा, सल्यान और बैतडी में १–१ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २४४३२ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com