Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट स्थित बागमती नदी में डूब कर ३ बालिका लापत्ता

 

रौतहट, २३ अगस्त । रौतहट जिला धर्मपुर स्थित बागमती नदी में डूब कर ३ बालिका लापत्ता हो गई है । रौतहट पुलिस उपरीक्षक रविराज खडका के अनुसार गढीमाई नगरपालिका–७ निवासी १० वर्षीया पिंकुकुमारी मुखिया, १२ वर्षीया सुजिता कुमारी दास और १० वर्षीया चंचल कुमारी मुखिया नदी में लापत्ता हो गई है ।
पुलिस का कहना है कि वे लोग स्वीमिङ के लिए नदी में पहुँच गए थे । जब उन लोगों के साथ गई अर्चना कुमारी मुखिया ने सबसे पहले घटना के संबंध में स्थानीय बासी को बताई थी । लापत्ता बालिकाओं को खोजने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस घटनास्थल में परिचालित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *