Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की प्रधानमंत्री ओली ने दी शुभकामना, कहा मिलकर काम करेंगे

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। देश विदेश से उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं ।
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शुभकामना देते हुए कहा कि आपको  जन्मदिन के शुभअवसर में हार्दिक बधाई । मैं आपके  सुख और सुस्वास्थ्य की कामना करता हूँ ।हम दोनों देशों के बीच  सम्बन्ध मजबुत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com