Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला हिंसा में संलग्न अपराधियों को सख्त सजा की मांग

 
७ अक्टूबर, काठमांडू । अन्तरपार्टी महिला सञ्जाल द्वारा सरकार से महिला हिंसा में संलग्न अपराधियों के साथ सख्त कारबाई की मांग की गई है ।
फिलहाल विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है परन्तु इस स्थिति में भी महिला हिंसा, बलात्कार, हत्या, डायन के नाम पर यातना तथा एसिड आक्रमण जैसा भयानक अपराध बहुत ही तीव्र गति से बढ रही है । इसके लिए अन्तरपार्टी महिला सन्जाल ने सरकार से सख्त कारबाई की मांग की है ।
सञ्जाल ने फाष्टट्रयाक अदालत का संयन्त्र खडा कर लोकतान्त्रिक गणतन्त्र और सङ्घीयता का मर्म तथा विधि पद्धति की सुशासन के लिए दोषी को कारबाई तथा पीडित के लिए न्याय की मांग की है ।
सञ्जाल का अध्यक्ष सावित्रा भुसाल के साथ की टोली ने प्रतिनिधिसभा की राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति का सभापति शशि श्रेष्ठ और गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के साथ मंगलवार मुलाकात कर इस विषय के लिए ध्यानाकर्षण कराई है ।
उक्त पत्र में गम्भीर प्रकृति की घटना का  निष्पक्ष रूप से जांच पडताल कर अपराधी को सख्त सजा और पीडित को न्याय देने की मांग की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *