Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेशसभा भी बिघटन हो सकता हैः मन्त्री तुम्बाहाङ्फे

 
शिवमाया तुम्बाहाङ्फे, फाईल तस्वीर

विराटनगर, ४ जनवरी । भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीबी निवारण मन्त्री शिवमाया तुम्बाहाङ्फे ने कहा है कि संघीय संसद् की तरह प्रदेश संसद् भी बिघटन हो सकता है । उनका कहना है कि केन्द्र में सत्ताधारी पार्टी के बीच हुए विवाद का प्रभाव प्रदेशसभा में भी पड़ा है, जिसके चलते संविधान और कानून अनुसार प्रदेशसभा भी बिघटन होने की संभावना है ।
मन्त्री तुम्बाहाङ्फे ने कहा कि प्रदेशासभा का विघटन संविधान और प्रदेश कानून के अनुसार ही होगा । सोमबार बिराटनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रदेशसभा संचालन और बिघटन का अधिकार प्रदेश को ही है ।’ मन्त्री तुम्बाहाङ्फे ने यह भी कहा है कि सरकार निर्धारित तिथि में ही चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए आवश्यक तैयारियां भी हो रही । उन्होंने कहा– ‘चुनाव संबंधी विषयों में कोई शंका आवश्यक नहीं है, निर्धारित तिथि में ही चुनाव होनेवाला है ।’
उन्होंने यह भी कहा है कि संसद् बिघटन के संबंध में संविधान में स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन संवैधानिक मर्म अनुसार ताजा जनादेश के लिए ही प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने संसद् को बिघटन कर चुनाव में जानेका निर्णय लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *