Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज मे रा बा बैंक पूर्व कर्मचारी संघ का दुसरा अधिबेशन सम्पन्न ।

banनेपालगन्ज,पवन जायसवाल
राष्ट्रिय बाणिज्य बैंक लिमिटेड पूर्व कर्मचारी संघ क्षेत्रीय समिति नेपालगन्ज ने अपना दुसरा अधिबेशन शनिबार के दिन नेपालगन्ज में सम्पन्न किया ।
राष्ट्रिय बाणिज्य बैंक लिमिटेड पूर्व कर्मचारी संघ के केन्दी्रय समिति के निर्वतमान अध्यक्ष जय बहादुर चन्द के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न दुसरा अधिबेशन का स्वागत मन्तव्य समिति के सदस्य महेन्द्रराज शर्मा ने किया ।

अतिथि कृष्ण बहादुर बस्नेत, पूर्णचन्द्र शर्मा लम्साल(सृजन), प्रमुख अतिथि जय बहादुर चन्द, समिति के कोषाध्यक्ष जीत बहादुर आरसी ने आर्थिक प्रतिबेदन प्रस्तुत किया समिति के सचिव गोबिन्द प्रसाद रेग्मी ने संगाठनिक प्रतिवेदन अधिबेशन में प्रस्तुत किया  समिति के अध्यक्ष एवं दुसरा अधिबेशन के सभाध्यक्ष नोम बहादुर थापा ने अपना  शुभकामना व्यक्त किया ।
अधिबेशन में मध्य पश्चिमाञ्चल क्षेत्र के दाङ, बाँके, सुर्खेत, बर्दिया के साथ  बिभिन्न जिला ५०  पूर्व कर्मचारी तथा समिति के आजीवन सदस्यों के सहभागिता रही और सभी के सर सल्लाहों से कार्य समिति के लिये सर्व सम्मतियों से पुनः नोम बहादुर थापा के अध्यक्षता में ४ वर्ष कार्यकाल के लिये कार्य समितिको चयन किया ।
इसी तरह  अधिबेशन ने समिति के उपाध्यक्ष पद में शम्भु पन्त, सचिव में  गोबिन्द प्रसाद रेग्मी, कोषाध्यक्ष में जीत बहादुर आरसी को भी सर्व सम्मति से चयन किया ।
समिति के सदस्य पदों पर शोभा चन्द, गोबिन्दमान श्रेष्ठ, शुकलाल बुढामगर, सर्वराज थापा, कृष्ण कहादुर बस्नेत, महेन्द्रराज शर्मा को चयन किया गया है और एक सदस्य को बाद में चयन किया जायेगा ।
इसी तरह समिति के सल्लाहकार पदों में जय बहादुर चन्द, पूर्ण चन्द्र शर्मा लम्साल(सृजन), केशव कुमार शर्मा, लक्ष्मी गौतम को भी चयन किया गया समिति के सचिव गोबिन्द प्रसाद रेग्मी ने यह जानकारी कराया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *