Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के दो समाचार, पुलिस अन्तरक्रिया तथा रेलवे मे मृत्यु ।

 

janki temple२२,अप्रिल,जनकपुर, कैलास दास । जनकपुर मे आयोजित एक कार्यक्रम मे वक्ताओं ने कहा कि प्रहरी प्रशासन को क्रियाकलाप सुधारना होगा नही तो देश की आवस्था और नाजुक हो जाऐगी।

नेपाल प्रहरी के काम कार्रबाही तथा सेवा अनुगमन सम्बन्धी हुआ कार्यक्रम मे प्रहरी प्रधान कार्यालय के प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक सुरेश कुमार केसी ने देश व्यापी रुपमे अनुगमान हो रहा बताते हुए इस मे सभी का सहयोग आवश्यक है बताया ।

उन्होने यह भी कहा कि विभिन्न जिला होते हुए धनुषा के स्थानिय बुद्धिजीबि, पत्रकार तथा व्यापारीयो के साथ पुलिस प्रशासन के क्रियाकलाप मे सुधार कैसा किया जा सकता है इस पर अन्तरक्रिया किया गया है । इस अन्तरक्रिया से प्रशासन के कमी कमजोरी बाहर आ सकता है । तसर्थ आप लोगो की सल्लाह और सुझाव के अनुसार आगे आने वाले दिन मे इसे लागू करेंगे उन्होने बताया ।
कार्यक्रम मे जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, महासचिव ललित प्रसाद साह, नागरिक समाज का अगुवा अमरचन्द्र अनिल, राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोगक क्षेत्रीय कार्यालय जनकपुर का प्रमुख बुद्धनारायण सहनी, अधिवक्ता राजकुमार महासेठ, महिला मानव अधिकार रक्षक संजालक अध्यक्ष भारती झा, ओरेक नेपाल के हेमलता सिग्देल,  महिला अधिकारकर्मी मिना केसी, बिभिन्न दल के प्रतिनिधि तथा पत्रकार सभी ने  प्रहरी प्रशासन के क्रियाकलाप के सम्बन्ध मे अपनी अपनी राय दिया था ।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

रेल से कटकर एक महिला की मौत
जनकपुर, कैलास दास।  नेपाल रेल्वे मे एक महिला को कटकर मौत हो गई है । जनकपुर से जयनगर की ओर जा रही रेल्वे धनुषा के महुवा और ठाढीझिाझा के नजदीक माचीझिटकहिया की रहने वाली वर्ष ६५ की सागर देवी दास की मौत हो गई है । जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने जनाइ है ।
करिब साढ़े आठ बजे जनकपुर मे जयनगर के लिए खुले रेल मे महिला को पाँव और दोनो हात कट चुका था । कुछ ग्रामीणो के अनुसार महिला एक खजुर के पेड के नीचे बैठी थी और जब रेल आई तो पटरी पर खुद पडी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed