Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् पुनर्स्थापना नहीं की जाएगी तो हर दो साल में आम निर्वाचनः अधिवक्ता संग्रौला

 

काठमांडू, २७ जनवरी । वरिष्ठ अधिवक्ता डा. युवराज संग्रौला ने कहा है कि वर्तमान संसद् पुनर्स्थापना नहीं होगी तो नेपाल में हर दो साल में आम निर्वाचन निश्चित है । संसद् बिघटन विरुद्ध पंजीकृत मुद्दा में बुधबार बहस करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार २ साल तक प्रधानमन्त्री विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं हो सकता, उसके बाद संसद् बिघटन का नजीर स्थापित होनेवाला है ।
सर्वोच्च अदालत में बहस करते हुए डा. संग्रौला ने कहा– ‘संविधान में तो लिखा है कि प्रतिनिधिसभा का कार्यकाल ५ साल के लिए है । लेकिन संसद् पुनर्स्थापना नहीं होगी तो कार्यकाल २ साल में ही सिमित होनेवाला है । अगर अदालत की ओर से संसद् बिघटन को सदर किया जाता है तो आनेवाले प्रधानमन्त्री हर दो साल में प्रधानमन्त्री संसद् बिघटन करेंगे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *