Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

 

purskritजनकपुर,कैलास दास । शहीद सत्य नारायण पाठक खुल्ला क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम और खेलाडीयों को शनिवार को एक समारोह के बीच पुरस्कृत किया गया है ।
समारोह मे प्रथम हुए बाल्मीकि युवा क्लव, द्वितीय सेन्ट्रल इन्जिनियरिङ्ग कलेज क्रिकेट टीम तथा तृतीय बजरंग क्रिकेट टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया  ।

नागरिक समाज के अगुवा अमर चन्द्र अनिल के सभापतित्व मे हुआ समारोह मे वक्ताओं ने जनकपुर के क्रिकेट के विकास पर जोड दिया था । तराई के विभिन्न क्षेत्रों मे प्रतिभावान खेलाडी होने के बाद भी अवसर नही मिलने पर अभी राष्ट्रिय स्तर मे जिस प्रकार से सहभागी होना चाहिए वह नही हो पा रहा है उन्होने बताया  ।

यह भी पढें   श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने स्वयं ली

धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी हरिप्रसाद मैनाली के प्रमुख आतिथ्य मे हुआ पुरस्कार वितरण समारोह मे नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष रामअशिष यादव, मानव अधिकारवादी विजय दत्त, नेपाल रेडक्रस सोसासइटी धनुषा के मन्त्री नरेश प्रसाद सिंह, रामानन्द युवा क्लव का पूर्व अध्यक्ष दीपेन्द्र ठाकुर, पत्रकार श्याम सुन्दर शशी, ब्रजेश मिश्र, प्राध्यापक विजय चौधरी सहित का वक्ताओं ने अपनी अपनी धारणा रखे थे ।

कार्यक्रम मे शहीद पाठक के भैया ब्रजेन्द्र पाठक को ११ हजार रुपैया प्रदान किया गया है ।  बैशाख १० गते से ज्ञानकूप मे प्रारम्भ हुई प्रतियोगिता के फाइनल शुक्रवार हुआ है । बाल्मीकि युवा क्लव को आयोजना मे हुआ खेल के सहयोग संरचना नेपाल ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *