Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष और भारतीय नेता भगत सिंह के बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, १९ फरवरी । नेपाल–भारत सहयोग मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक वैद्य और भारतीय नेता भगतसिंह कोसियारी के बीच भेटवार्ता हुई है । सहयोग मंच के अध्यक्ष एवं नेपाल के जानेमाने उद्योगी वैद्य और महाराष्ट्र के राज्यपाल कोसियारी के बीच बिहीबार महाराष्ट्र में सम्पन्न भेटवार्ता में नेपाल–भारत बीच की आपसी संबध पर चर्चा हुई है ।
प्राप्त सूचना अनुसार दो देशों की मजबूत आपसी संबंध, खुला सीमा व्यवस्थापन और सहज–आवत–जावत, दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि जैसे विषयों को लेकर अध्यक्ष वैद्य और नेता कोसियारी के बीच विचार–विमर्श हुई है । कहा गया है कि दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि के लिए खुला सीमा को उपभोग करते हुए प्रविधि का उपयोग और नागरिक संवाद पर जोर दिया गया है । साथ में नेपाल–भारत सीमा में रहनेवाले नागरिकों की भावना सम्बोधन के लिए भी जोर दिया गया है ।
भेटवार्ता के दौरान सीमा क्षेत्र में रहने नागरिकों की कठिनाई पर भी चर्चा हुई है । इसके लिए सहज एवं सुविधायुक्त आवत–जावत के लिए जोर दिया गया । महाराष्ट्र के निजी यात्रा में रहे अध्यक्ष वैद्य के साथ उन की धर्मपत्नी प्रिति वैद्य भी शामील हैं, उन्होंने भी नेता कोसियारी के साथ भेटवार्ता की है । भेटवार्ता के दौरान वैद्य दम्पत्ति ने नेता कोसियारी को एक विशेष गिफ्ट ‘मायाको चिनो’ प्रदान किए हैं ।
स्मरणीय है, भगतसिंह कोसियारी नेपाल–भारत संबंध के लिए एक विशेष नाम है । नेपाल के साथ उन का भावनात्मक लगाव भी हैं । गिने–चुने भारतीय राजनीतिज्ञों में से एक कोसियारी नेपाल–भारत संबंध के लिए एक विशेष नाम है, क्योंकि नेपाल के कई राजनीतिक एवं कुटनीतिक भेटवार्ता और निर्णय में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है । कोसियारी जी भारत उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमन्त्री भी हैं ।

यह भी पढें   आज का मौसम

नेपाल भारत सहयोग मंच का केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक बैध ने आज मूम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात किया है ।
भगत सिंह कोश्यारी भारतीय राजनीति में उत्तर भारत का एक परिचित नाम है, वे वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। जो भारतीय जनता पार्टी से सम्बधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय सफल मुख्यमन्त्री तथा उत्तराखण्ड विधानसभा में 2002 से 2007 तक विपक्ष के शीर्ष नेता रह चुके हैं।
अपने मुलाकात में श्री बैद ने राज्यपाल से नेपाल भारत जनस्तर पर प्रभावकारी और उन्नत सम्बन्ध विस्तार के लिए बहुआयामी विषयों पर चर्चा किया । इस में मूलतः कई मुद्दे उभर के आए जिसमें मूख्यरूप से
खुला सीमा को कैसे वरदान के रूप में परिणत कर सके इसके लिए नागरिक संवाद की आवश्यकता पर जोड,
नेपाल- भारत सम्बन्ध में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का मनोभाव का कदर की जानी चाहिए पर जोड दिया गया । उसी तरह बोर्डर से जुड़ा हुआ भारतीय प्रदेशो के बीच अन्तर संवाद बढाई जाए और
सीमावर्ती क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढाई जाए ।
कहने के लिए सीमा खुला है इसे सहज और सुविधा युक्त बनाया जाए, इसके विभिन्न क्रमबद्ध रूप पर भी चर्चा हुई ।

यह भी पढें   मधेश क्यों पिछड़ रहा है ? : राकेश मिश्रा

भगत सिंह जी नेपाल को नजदिक से जानने वाले उच्च तह के भारतीय राजनीतिज्ञ है ।
नेपाल से उनके आत्मिय लगाव जगजाहिर है । राज्यपाल श्री कोशीयारी भले ही अभी अलग भूमिका में हैं फिर भी नेपाल भारत सम्बन्ध में उनकी भूमिका प्रभावकारी है ।
महाराष्ट्र के निजी यात्रा पर रहे अध्यक्ष श्री अशोक बैध के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रिति बैध भी मुलाकात के दरम्यान थे ।

मूम्बई में सहित महाराष्ट्र के विभिन्न जगहों पर लाखों नेपाली नागरिक रोजिरोटी के लिए रहते हैं। इस अवसर पर अशोक बैद ने मिथिला पेंटिंग श्री कोशियारी ज़ी को उपहार स्वरूप भेंट की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *