Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहित महिला बच्ची के साथ मायके में रहने को विवश 

 


हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर ।
बिराटनगर निवासी बिनोद प्रसाद गुप्ता अपनी बेटी को न्याय दिलाने में दर दर भटकने को विवश है। श्री गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल 2018 को अपनी पुत्री का शादी छातापुर वार्ड 4 निवासी सुपौल निवासी राजकुमार साह का पुत्र रोहित कुमार रंजन से धूमधाम से शादी किया था। शादी के दो तीन माह बाद से ही दहेज़ के लिए विवाहिता को शारारिक व मानसिक प्रतारना शुरू कर दिया गया था। पिता का कहना है की दहेज के रूप में स्कार्पियो और लगभग 6 लाख का गहना दिया था उसके बाद भी फ्लैट का मांग करते हुए बार बार दवाब देना शुरू कर दिया था। विवाहित को मारपीट करने को लेकर पिता ने जहां लड़का कार्यरत था वीमेन सेल पंजाब लुधियाना में लड़का एवं लड़का के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। इसके बावजूद भी लड़का को और उनके परिजनों का व्यवहार लड़की के प्रति सुधरा नही पुनः सुपौल महिला थाना में मामला दर्ज कराया ।  फिलहाल मुख्य आरोपी पति को महिला पुलिस थाने द्वारा  न्यालय के आदेश तथा पुलिस रिमांड पर बीरपुर जेल में है। यह मामला न्यालय न्यालय में है। विवाहिता महिला पिछले 1 वर्ष से बिराटनगर स्थित अपने मायके में डेढ़ वर्षीय छोटी बच्ची के साथ रह रही है। जिसका लालनपालन उनके माता पिता द्वारा किया जा रहा है।विवाहिता महिला के पिता बच्चा और माँ का भरण पोषण मेंटेनेंस के लिए फैमिली कोर्ट सुपौल से न्याय के लिए गुहार लगाया हैं।पीड़ित विवाहित के लिए पिता ने सुपौल पुलिस कप्तान से अन्य आरोपी के तथा शीघ्र गिरफ्तारी का मांग किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *