Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी एकता संभव है, प्रचण्ड और ओली को चारों ओर से घराबंदी किया जाएः गौतम

 
बामदेव गौतम, फाईल फोटो

काठमांडू, ४ मार्च । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम ने कहा है कि राजनीतिक रुप में विभाजित नेकपा को पुनः एक पार्टी बनाया जा सकता है । इसके लिए ओली और प्रचण्ड को घेराबन्दी करने के लिए भी उन्होंने अन्य नेता तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।
बिहिबार कोरोना वायरस विरुद्ध खोप लगाने के लिए नयाँ बानेश्वर स्थित सिभिल अस्पताल पहुँचे नेता गौतम ने पत्रकारों से कहा– ‘नेकपा को पुनः एक बनाया जा सकता है । इसके लिए अब ओली और प्रचण्ड को घराबन्दी करना चाहिए । में भी दोनों पक्ष के दूसरे पीढ़ी के नेताओं के साथ आगे बढ़ रहा हूँ ।’
नेता गौतम ने कहा कि नेकपा को पुनः एक बनाने के लिए ही वह क्रियाशील हैं । ‘जो नेता एकता के पक्ष में नहीं आते हैं, उनको भोट देने से इन्कार करते हुए अब हम लोगों को आगे बढ़ना होगा । अब मैं इसी अभियान के साथ आगे बढ़ना चाहता हूँ । अगर चारों ओर से घेराबन्दी कर सकते हैं तो एकता संभव है ।’ नेता गौतम ने यह भी कहा है कि आज के दिन तक अध्यक्ष प्रचण्ड और ओली दोनों एकता के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com