Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैद्य सहित ४२ दल द्वारा नेपाल बन्द

 

Banda-300x199जनकपुर, कैलास दास । ३३ दलों को गठन बन्धन बना कर रेग्मी सरकार विरुद्ध  नेकपा माओवादी बैद्य समूह ने सरकार द्वारा चुनाव की तिथि घोषणा होने के बाद फिर से आन्दोलन मे उतरे है । वैद्य समूह के आन्दोलन को मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और अशोक राई ने भी समर्थन किया है । वैद्य, यादव और राई तीनो ने मिलकर रविवार नेपाल बन्द किया है । उनका कहा है कि ‘प्रतिगामी निर्वाचन खरेज कर’ चार दलों के इसारे मे चल रहे रेग्मी सरकार ने और दलों को वेवास्ता की है ।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

शनिवार की सन्ध्या मे ३३ दलों के गठ बन्धन ने मशाला जुलुस निकाला था । रविवार धनुषा, महोत्तरी, सर्लाही, सिरहा सहित नेपाल के अन्य जिल्ला भी पूर्ण रुप से बन्द कराया गया है । जनकपुर से चलने वाला एक भी सवारी साधन नही चली तो बजार भी पूर्ण रुप से बन्द है ।

जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा प्रत्येक शनिवार जनकपुर बन्द  किया जाता है । इस तर शनिवार वाणिज्य संघ द्वारा बन्द और रविवार ३३ दलों की गठन द्वारा बन्द के कारण यहाँ के जनजीवन प्रभावित हो चुका है । यहाँ तक कुछ शैक्षिक संस्था सञ्चालन मे होने के बाद आन्दोलनकारीयों ने उन्हे बन्द करने से शैक्षिक संस्था भी प्रभावित हो चुका है ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

जनकपुर से जय नगर चलने वाले नेपाल के सबसे बडे सवारी साधन के रुप मे रहे नेपाल रेल्वे भी आज सञ्चालन मे नही आई है । बन्द का प्रभाव तराई के सभी जिलाें देखा जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *