स्वास्थ्य संकटकाल और देशभर लकडाउन घोषणा करने की तैयारी में सरकार
काठमांडू, ११ मई । कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के कारण सरकार ने स्वास्थ्य संकटकाल और देशभर लकडाउन घोषणा के लिए तैयारी की है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय स्रोत के अनुसार सरोकारवाला विभिन्न निकाय और विज्ञों से प्राप्त सुझाव के अनुसार सरकार ने ऐसी तैयारी की है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सरकार स्वास्थ्य संकटकाल घोषणा कर कुछ दिनों के लिए देशभर लकडाउन करने की तैयारी में है । बताया गया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में संकटपूर्ण परिस्थिति सिजृना होने के कारण सरकार ने ऐसी तैयारी की है । स्वास्थ्य संकटकाल लागू होने के बाद देशभर उपलब्ध सभी साधन–स्रोत को एकीकृत रुप में प्रयोग कर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए काम किया जाएगा । बताया गया है कि कुछ ही दिनों के भीतर इसके संबंध में निर्णय होनेवाला है ।
जनस्वास्थ्य सेवा ऐन २०७५ की दफा ४८ एवं उपदफा ४ ने सरकार को स्वास्थ्य संकटकाल घोषणा करने की अधिकार प्रदान की है । उक्त उपदफा अनुसार स्थानीय तह संकट है तो स्थानीय तह की ओर से प्रचलित कानून अनुसार जनस्वास्थ्य विपद् घोषणा हो सकता है । लेकिन किसी एक स्थान के अलवा अधिक स्थानमें स्वास्थ्य संबंधी संकट आ जाती है तो सम्बन्धित प्रदेश की ओर से और एक से अधिक प्रदेशों में जनस्वास्थ्य विपद् की अवस्था सृजना हो जाती है तो नेपाल सरकार की ओर से स्वास्थ्य संकटकाल घोषणा की जाती है ।

