Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२४ घंटों की अवधि में ९४८३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, २२५ संक्रमितों की मृत्यु

 

काठमांडू, ११ मई । पछिले २४ घंटों की अवधि में नेपाल मैं ९४८३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टी हुई है । इसी अवधि में २२५ संक्रमितों की मृत्यु हुई है । दैनिक मरनेवालों की संख्या यह आज तक के ही सबसे अधिक है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आज मंगलबार सार्वजनिक सुचना अनुसार नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ४०८४ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार २०५९६ व्यक्ति में पीसीआर और ७२० में एन्टिजेन विधि से कोरोना परीक्षण की गई थी । मन्त्रालउय ने यह भी जानकारी दी है कि २४ घंटों के ही अवधि में ५२२५ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो चुके हैं । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४ लाख १३ हजार १११ पहुँच गई है और ३ लाख १२ हजार १९ संक्रमण से मुक्त भी हो चुके हैं । मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देशभर सक्रिय संक्रमितों की संख्या ९७ हजार ८ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *