भावी प्रधानमन्त्री में महन्थ ठाकुर की चर्चा ! जसपा ने शुरु किया पहल !!

काठमांडू, १३ मई । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने अपने ही नेतृत्व में नई सरकार बनाने की प्रयास शुरु की है । अपने ही नेतृत्व में नई सरकार संबंधी प्रस्ताव लेकर पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर और वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा निवास बुढानिलकंठ पहुँच गए हैं । समाचार स्रोत के अनुसार इसी विषयों को लेकर जसपा के शीर्ष नेता और कांग्रेस नेताओं के बीच विचार–विमर्श जारी है ।
स्मरणीय है, बहुमतीय सरकार निर्माण के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्राप्त ३ दिनों का समय आज शाम ९ बजे खत्तम होने जा रहा है । उससे पहले ही राष्ट्रपति समक्ष बहुमतीय सरकार के लिए दावेदारी प्रस्तुत करना होगा । जसपा निकट स्रोत का कहना है कि महन्थ ठाकुर के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए प्रयास हो रहा है । लेकिन जसपा के सह–महामन्त्री डा. सुरेन्द्रकुमार झा ने इस बात को अस्वीकार किया । उन्होंने कहा है कि नयां सत्ता समीकरण के लिए चर्चा हो रही है, लेकिन जसपा के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए जसपा खूद को पहल करना राजनीतिक दृष्टिकोण से ठीक नहीं है ।
बताया जाता है कि कांग्रेस की ओर से भी जसपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के नेतृत्व के संबंध में चर्चा हो रही है, लेकिन औपचारिक प्रस्ताव अभी तक नहीं आया है । जसपा सह–महामन्त्री डा. झा को कहना है कि कल बुधबार से ही देउवा निवास से जसपा के शीर्ष नेताओं को भेट करने के निमन्त्रणा हो रही थी, इसीलिए आज ठाकुर और महतो जी मिलने के लिए गए हैं । लेकिन डा. झा हिमालिनी से कहते हैं– ‘अगर नेपाली कांग्रेस की ओर से ही ठाकुर जी को प्रधानमन्त्री के रुप में प्रस्ताव किया जाता है तो माहौल कुछ फरक हो सकता है और जसपा भी सोच सकती । लेकिन हमारी मूल मुद्दा सत्ता नहीं है । ’
इधर नेपाली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी कहा है कि अगर देउवा नेतृत्व में नई सरकार बनने की संभावना नहीं रहती है तो जसपा अध्यक्ष ठाकुर को स्वीकार करते हुए नयां सरकार निर्माण करना चाहिए । कांग्रेस नेता अर्जुन नरसिंह केसी ने कहा है कि अगर कांग्रेस सभापति देउवा के नेतृत्व में नई सरकार बनने की संभावना नहीं रहती है तो जसपा अध्यक्ष ठाकुर को ही सहयोग करना चाहिए । एक सञ्चार माध्यम में अन्तरवार्ता देते हुए नेता सिंह ने कहा है – ‘ओली के बदले ठाकुर को प्रधानमन्त्री में स्वीकार करना नेपाली कांग्रेस की राजनीतिक धर्म भी बन जाती है ।’

