Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भावी रणनीति के लिए माओवादी केन्द्र और जसपा के शीर्ष नेता बुढानिलकंठ में

 

काठमांडू, १४ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के विकल्प में नई सरकार बनाने के लिए असफल प्रतिपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के निवास बुढानिलकंठ में शुरु हो गया है । बताया जाता है कि विपक्षी दलों की भावी रणनीति के लिए बुढानिलकंठ में कांग्रेस, माओवादी केन्द्र और जनता समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता इकठ्ठा हो गए हैं ।
कांग्रेस निकट स्रोत का कहना है कि बैठक मैं कांग्रेस की ओर से पार्टी सभापति देउवा, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, कृष्णप्रसाद सिटौला, माओवादी केन्द्र की ओर से पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नारायणकाजी श्रेष्ठ सहभागी हैं । इसीतरह जसपा की ओर से उपेन्द्र यादव बैठक में सहभागी हैं ।
स्मरणीय है– लम्बे समय से प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के विरुद्ध नई सरकार निर्माण के लिए पहल करनेवाले देउवा, प्रचण्ड और यादव अन्ततः असफल हो गए हैं । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कल सोमबार पुनः केपीशर्मा ओली को ही प्रधानमन्त्री पद में नियुक्त किया है । संविधान की धारा ७६ की उपधारा ३ अनुसार नियुक्त प्रधानमन्त्री ओली को अब ३० दिनों के भीतर पुनः विश्वास का मत लेना होगा । बताया जाता है कि आगामी ३० दिनों के भीतर क्या करना है ? इसके लिए ही देउवा, प्रचण्ड और यादव इकठ्ठा हो कर विचार–विमर्श में लगे गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com