सीमावर्ती शहर जोगबनी में पड़ा 1380 लोगो को वैक्सिन

माला मिश्रा जोगबनी । सीमावर्ती शहर जोगबनी के चार केंद्र पर बिना स्लॉट बुक किए लोगो को वैक्सिन दिया गया । नगर पंचायत के ओर से बताया मध्य विद्यालय में 500, मदरसा महमुदिया में 390, चेयरमेन निवास प्रांगण में 250 तथा प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया में 240 लोगो को वैक्सिन दिया गया । टिकुलिया प्राथमिक विद्यालय में नेटवर्क नही रहने से वेक्सिनेशन कार्य प्रभावित रहा । इस दौरान वैक्सिन लेने आए लोग हो हल्ला करते दिखे ।कई लोग व्यवस्था से खिन्न नजर आए । लोगों का कहना था एक तो वैक्सिन देना लेट से शुरू हुआ । इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व वार्ड 11 का पार्षद राजू राय, नीरज साह, मुन्ना गुप्ता, अनिल यादव , मदन गुप्ता के साथ सक्रिय हो सेवा दिया । वार्ड 11 का केंद्र पर लोगो को कोई असुविधा न हो इसके लिए कुर्शी, टेबुल का व्यवस्था और लोगो को लाइन लगाते दिखे ।

