Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो पुत्रो को हत्या करने के बाद महिला ने फांसी लगाकर की हत्या

 

दो पुत्रो को हत्या करने के बाद महिला ने फांसी लगाकर की हत्या
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । धनुषा जिला के नगराईन नगरपालिका वार्ड 4के लगमा गांव निवासी गुरुदेव साह की 25बर्षीय पत्नी गुड़िया देवी ने 5बर्षीय पुत्र अभिषेक तथा 3बर्षीय पुत्र आदित्य को गला दवा कर हत्या करने के पश्चात स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के समय मृतका के पति गुरुदेव साह जनकपुरधाम मे काम करने गए थे। घटना के समय मृतका के ससुर मौजूद थे। जनकपुर से काम से लौटने के वाद मृतका के पति गुरूदेव साह ने घर में इस घटना को देखने के वाद वे चीख पुकार के बाद पड़ोसियो को पता चला। इस घटना के बाद पूरे गाँववासी एकत्रित हुए तथा पुलिस को सूचना दी गयी। मृतका के पति तथा पड़ोसियों के जानकारी के अनुसार कोई झगड़ा नहीं हुआ था। काम पर जाने के लिए पति को नाश्ता भी वनाकर दिए थे। फिर अचानक ऐसा कदम क्यों उठायी? धनुषा जिला के डी. एस. पी. जीतेन्द्र कुमार बस्नेत के अनुसार गरीबी तथा पारिवारिक तंगी के ऐसी घटना का अंजाम देने की जानकारी दी है। फिर भी अनुसंधान किया जा रहा है। तीनो शवों को पॉस्टमार्टम जनकपुरधाम के प्रादेशिक अस्पताल में करने के बाद परिवार को सौंप दिया है। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *