Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांजा सहित एक भारतीय तस्कर गिरफ्तार, स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार की रात ढल्केबर में करीब 20 किलो गांजा सहित एक भारतीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भागने के दौरान तस्कर का स्कार्पियो क्षति ग्रस्त भी हो गया है। ढल्केबर पुलिस चौकी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप सापकोटा से मिली जानकारी के अनुसार वर्दीबास से ढल्केबर आने के क्रम में पुलिस की गश्ती जांच के क्रम में स्कार्पियो को सर्च के लिए रोकना चाहा लेकिन चालक ने गाड़ी को और तेज कर दी। ढल्केबर से एक किलोमीटर पीछे बसिर खोला के पुल के रैलिंग से स्कार्पियो टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। बैठकB.R.32K1977नंबर की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त छोड़कर सभी तस्करभाग गए। जांच के क्रम में पुलिस ने स्कार्पियो से पांच थैला में रखे करीब 20किलो गांजा के बरामद किए हैं। इसी दौरान पुलिस गश्त ने ईख के खेत से एक तस्कर को दबोचा। पकड़े गए तस्कर बिहार मधुबनी जिला के खिरहर थाना के हिसार गांव निवासी 22बर्षीय विजय कुमार महतो है। उनके जानकारी के अनुसार चालक सहित कुल पांच लोग थे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जिला प्रहरी कार्यालय भेज दिया है तथा क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को ढल्केबर प्रहरी चौकी में रखा गया है

यह भी पढें   सुरों की मधुरता तनाव दूर कर मन को देती है शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com