Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनोज कंदोई बनें इण्डियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल के नए अध्यक्ष

 
इण्डियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल के नए अध्यक्ष

काठमांडू ,  नेपाल में भारतीय नागरिकों की संस्था इण्डियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल की 22वां साधारण सभा सम्पन हुआ ।  साधारण सभा अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया था । साधरण सभा श्री रवि पंसारी जी के अध्यक्षता में हुई । समारोह में महासचिव और कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पास किया गया गया । समारोह में अध्य्क्ष रवि पंसारी ने फलोर खुला करते हुऐ अपनी कार्यकाल समाप्ति की घोषणा की । साथ ही उन्होंने नयें अध्यक्ष निर्वाचन के लिए आह्वान भी किया ।  उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के लिए श्री मनोज कंदोई का नाम प्रस्तावित किया । बाद में श्री मनोज कंदोई अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए अनुमोदन कर दिया गया। श्री मनोज निर्विरोध अध्यक्ष में चयन कर लिए गए । नव निर्वाचित अध्यक्ष अब नए कार्यकारणी का गठन करंगे ।  श्री मनोज ने पूर्व अध्यक्ष श्री रवि पंसारी को उनकी कार्यकाल सफलता पूर्वक सम्पन करने के लिए धन्यवाद दिया तथा सर्वसम्मति से कार्यसमिति बनाने का आश्वासन भी दिया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के पास करोड़ों की बचत, गृह मंत्री और वित्त मंत्री की संपत्ति का भी खुलासा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *