बागमती प्रदेशसभा बैठक में एमाले ने किया अवरोध

हेटौडा, २ मई । नेकपा एमाले ने बागमती प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध किया है । प्रदेश मातहत रहे पशुपन्छी तथा मत्स्य विकास केन्द्र के तीन कर्मचारियों की तबदला संबंधी विषय को लेकर एमाले ने बैठक शुरु होते ही अवरुद्ध किया है । बैठक शुरु होते ही एमाले के सांसद् गण खड़े हो गए थे । अगर सांसद् गण खड़े हो जाते हैं तो कानूनतः सभामुख को बैठक स्थगित करना पड़ता है ।
एमाले सांसद् गण खड़े हो जाने के बाद सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ ने एमाले मुख्य सचेतक दीपक निरौला को अपनी विचार रखने के लिए समय दिया । निरौला ने कहा कि पशुपन्छी तथा मत्स्य विकास केन्द्र के तीन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने गौर कानूनी रुप में तबदला किया है । उन्होंने यह भी कहा कि जबतक तबदला संबंधी उक्त घटना अध्ययन के लिए सर्वपक्षी छानबिन समिति नहीं बनेगी, तब तक एमाले की ओर से संसद् अवरुद्ध जारी रहेगी । उनके मन्तव्य के बाद सभामुख श्रेष्ठ ने १० मिनट के लिए बैठक स्थगित होने की जानकारी दी ।

