Mon. Dec 8th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिस्र में 4500 साल पुराना मंदिर मिला,खोए हुए सूर्य के चार मंदिरों में से एक हो सकता है

मिस्र में 4500 साल पुराना एक मंदिर मिला है, जो कि खोए हुए सूर्य के चार मंदिरों में से एक हो सकता है। मिस्र के पुरातत्वविदों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये मिट्टी के ईंट से बनी इमारत मिस्र के पांचवें राजवंश के खोए हुए सूर्य मंदिरों में से एक है। मिस्र का पांचवां राजवंश 2465 से 2323 ईसा पूर्व तक था।

उन्होंने कहा, इन मंदिरों के बारे में सिर्फ ऐतिहासिक स्रोतों से जाना जाता है, अभी तक वह मिले नहीं हैं। इमारत का एक हिस्सा पांचवें राजवंश के छठे शासक ने अपना मंदिर बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया था। खोदाई करने वाली टीम को जमीन के नीचे मिट्टी के बर्तन मिले हैं।

पांचवें राजवंश के राजाओं के नाम वाले कुछ स्टांप भी मिले हैं। 19वीं शताब्दी में पहला सूर्य मंदिर खोजा गया था। इसके बाद ऐसी खोज हुई जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, मिस्र में ऐसे है छह या सात मंदिर थे, जिनमें से अभी तक सिर्फ दो ही मिल सके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *