पाकिस्तान : हिंदुओं ने बाढ़ प्रभावितों के लिए खोले मंदिर के दरवाजे
बलूचिस्तान में हिंदू समुदाय ने बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए एक मंदिर के दरवाजे खोलकर मानवता और धार्मिक सद्भाव का एक संकेत दिया है। बलूचिस्तान के कच्छी जिले में जलाल खान का एक छोटा सा गांव बाढ़ के कारण बाकी प्रांत से कट गया है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बाढ़ ने घरों को तबाह कर दिया है और बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। अखबार के अनुसार स्थानीय लोगों ने बाबा मधुदास मंदिर के कपाट बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खोल दिए हैं।