Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसपी ने किया सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई दिशानिर्देश


माला मिश्रा जोगबनी , अररिया ।
आसन्न नगरपरिषद चुनाव तथा दुर्गा पूजा को ले अररिया एसपी अशोक सिंह रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी पहुँच सीमा का निरीक्षण किया । भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण करने के उपरांत वे जोगबनी थाना पंहुचे जहा उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया ।उन्होंने कहा की प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है । एक और जहा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा को सम्पन्न करवाना है वही दूसरी और शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त माहौल में नगरपरिषद चुनाव को भी सम्पन्न करवाना है । उन्होंने आमलोगों तथा जनप्रतिनिधियों से निवेदन करते हुए कहा की चुनाव को ले आदर्श आचार संहिता लागू है तथा सभी लोग इसका अक्षरांश पालन करे । उन्होंने कहा की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी ।

यह भी पढें   त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के भीतरी तथा आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *