Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

९ लोगों की उम्मेदवारी को खारिज करने की मांग को लेकर अदालत में रिट दर्ता

 

काठमांडू, १३ अक्टूबर– मंसिर ४ गते को होने वाले प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के निर्वाचन के लिए उम्मीदवारी देने वालों में ९ लोगों की उम्मेदवारी को खारिज करने की मांग को लेकर अदालत में रिट दर्ता किया गया है ।
अधिवक्ता अनिल आचार्य ने वृहस्पतिवार को प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेशसभा ९ लोगों के उम्मीदवारी और निर्वाचन आयोग, प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रीपरिषद् के कार्यालय और कानून मन्त्रालय को विपक्षी बनाकर रिट दर्ता कराया है ।
आचार्य ने पूर्व उपप्रधानमन्त्री विजयकुमार गच्छदार, पूर्व कांग्रेस नेता गोविन्दराज जोशी, राप्रपा नेता विक्रम पाण्डे, स्वतन्त्र उम्मीदवार प्रभु साह, स्वतन्त्र उम्मीदवार सरिता गिरी, सिन्धुपाल्चोक क्षेत्र नम्बर १ के एमाले उम्मीदवार युद्धविक्रम तामाङ, मनाङका काँग्रेस नेता टेक बहादुर गुरुङ, महोत्तरीकी लक्ष्मी महतो, झापा ५ ख के माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार गगन रेवतराज का नाम है । इन सभी के प्रति निष्कलङ्क नहीं रहने, भ्रष्टाचार तथा फौजदारी कसूर में मुद्दा चलने या सजा पाए हुए व्यक्ति हैं और उनकी उम्मीदवारी को खारिज करने की मांग की है ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद दुरुपयोग किए गए वाहन मंत्रालय में वापस लाए गए।

इस रिट के उपर असोज ३० गते प्रारम्भिक सुनुवाई होने का समय सीमा रखा गया है । उनकी उम्मीदवारी से भविष्य में देश और जनता के लिए अपूरणीय क्षति पहुँच सकता है । अन्तरिम आदेश से उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य में इन व्यक्तियों को उम्मीदवार नहीं बनाया जाए । इसका कानून में संशोधन करने तक की मांग की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *