Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

खिड़की ! जहाँ से कभी दिखे थे तुम… : अंशु झा

 

 खिड़की

आज भी दाैड़ते हुए
वहीं, उसी खिड़की पर,
जा रूकी थी,
एक जिज्ञासा के साथ !
जहाँ से कभी दिखे थे तुम,
मन में पुनः एक
नई आशा पनपी थी,
कि काश ! आज भी
दरस मिल जाती तेरी !

हाँ, देखी थी तुझे,
कभी पूर्ण रूप में,
फिर कटते- कटते
हाे गया था ओझल,
बहुत दूर तलक
निहारती रही ये अँखियाँ,
तेरे अन्तिम पद्चाप काे
अहसास किया था धड़कनाें ने,
फिर खामाेश हुआ था मनाेभाव,
वातावरण हुआ था,
अमावस का सिकार ,
चाराे तरफ अंधेरा ही अंधेरा,
एकदम से सन्नाटा ।
संवेदनशील आँखें,
भर लिए थे आँसू,
अपने सफेद तालाव में,
उसका छलकना आैर
राेशनी का आना
दुरूह क्रिया थी,
उसी खिड़की के सहारे,
सम्भाला था उसने खुद काे ।
विडम्बना ! फिर से,
उसी खिड़की पर
वहीं जा बैठी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

अंशु झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *