Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुने गयें

 
मल्लिकार्जुन खड़गे बनें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नये अध्यक्ष

काठमांडू, २० अक्टूबर– परिवत्र्तन समय की मांग है । यदि आप परिवर्तन को स्वीकार नहीं करेंगे तो पीछे रह जाऐंगे । भारतीय राजनीति में परिवर्तन को स्वीकार करने की कोशिश की जा रही है जिसका हिस्सा बन रही है कांग्रेस पार्टी । इसबार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रुप में मल्लिकार्जुन खड़गे चुने गए हैं । खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया है । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान परसो ही हो गया था । लगभग २४ साल के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गाँधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के इतिहास में अगर जाए तो १३७ साल का इतिहास है कांग्रेस का । इतने सालों में छःबार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है । १९३९,१९५०,१९७७, १९९७, २००० और २०२२ । पूरे २२ साल के बाद इसबार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है । खास बात यह रही की २४ साल के बाद गाँधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष पद के दावेदार हुए । इससे पहले सीताराम केसरी गैर– गाँधी अध्यक्ष रहें थे ।
९,८०० से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने मतदान किया था जिसमें से ७,८९७ मत खड़गे के पक्ष में पड़े । तो वहीं उनके विरोधी शशि थरूर को केवल एक हजार से ज्यादा मत ही मिली ।
कहा गया है कि खड़गे गाँधी परिवार के बहुत नजदीकी रहें हैं । उनकी गिनती गाँधी परिवार के बहुत करीबी और भरोसेमंद नेताओं में की जाती है । खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं ।
खड़गे का जन्म कर्नाटक के बीदर जिले में एक किसान के घर २१ जुलाई १९४२ को हुआ था । अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद एक सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया । बाद में उन्होंने वकालत पास की और वकालत करने लगे ।
राजनीति में उनका मन हमेशा लगता था सो उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति शुरु की । वर्ष १९६९ में उन्होंने कांग्रेस में कदम रखा और १९७२ में पहली बार कर्नाटक के गुरमीतकल असेंबली सीट से विधायक चुने गए । यहाँ से वें ९ बार विधायक चुने गए । अपनी राजनीतिक करियर में वें सदैव आगे बढ़ते चले गए । और आज का देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com