Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार एक नए मेलम्ची खानेपानी विकास समिति स्थापित करने को तैयार है – शेरबहादुर देउवा

 

काठमांडू, २० मंसिर

शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने बताया है कि सरकार एक नए मेलम्ची खानेपानी विकास समिति स्थापित करने को तैयार है । मंगलवार नेपाली काँग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह, प्रदीप पौडेल अन्य नेताओं ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में मेलम्ची खानेपानी के बारे में ध्यानाकर्षण पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि मेलम्ची खानेपानी काठमाडू के लिए महत्वपूर्ण है और सभी मिलकर मेलम्ची के पानी को कैसे काठमांडू में १२ महिना ही लाए जाने के बारे में सोचने की आवश्यकता है ।
उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. कृष्णप्रसाद भट्टराई ने मेलम्ची से पानी लाकर शहर को साफ करने का जो प्रण किया था अब आकर उनका सपना पूरा हुआ है । अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि – मेलम्ची काठमांडू के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है । आदरणीय कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने कहा था कि मेलम्ची से पानी लाकर शहर साफ करुँगा । आज उनका सपना पूरा हुआ है उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ । इसको सब मिलकर पूरा करें ।
कांग्रेस नेता सिंह के साथ कुछ दूसरे लोग भी टोली बनाकर कुछ दिन पहले मेलम्ची खानेपानी मुहान में पहुँचकर वहाँ का अवलोकन किया था । अवलोकन के बाद वहाँ की समस्या के बारे में और काठमांडू वासी को खानेपानी समस्या के हल करने के लिए प्रधानमन्त्री के समक्ष आज ध्यानाकर्षण किया गया है । ध्यानाकर्षण पत्र में आर्थिक वर्ष २०७९÷०८० को बजेट वक्तव्य में मेलम्ची खानेपानी विकास समिति खारिज करने का उल्लेख होने के कारण तत्काल मेलम्ची खानेपानी विकास समिति स्थापित करने तथा अन्य आवश्यक निर्णय लेने की मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *