बालुवाटार में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली बीच भेटवार्ता

काठमांडू, २६ जनवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली बीच प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में भेटवार्ता जारी है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से मिलने के लिए एमाले अध्यक्ष ओली बालुवाटार पहुँचे हैं । बताया गया है कि समसामयिक राजनीतिक विषय को लेकर बातचीत के लिए ओली प्रधानमन्त्री से मिलने के लिए गए हैं । प्रचण्ड प्रधानमन्त्री में नियुक्त होने के बाद इससे पहले भी कई बार ओली बालुवाटार पहुँचे चुके हैं ।

