Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूएई के गल्फ फूड प्रदर्शनी तक नेपाली नूडल्स का धूम

 


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । यूएई में फूड एंड बेवरेज प्रदर्शनी ‘गल्फ फूड एक्सपो-2023’ में विराटनगर के तीन उद्योग भाग ले रहे हैं। रमपम और टुपिएम नूडल्स के निर्माता एशियन थाई फूड्स के अलावा एशियन बिस्कुट व गुडलाइफ बेवरेज ने अपने विभिन्न ब्रांड्स का नूडल्स एवं अन्य सामग्री के साथ कन्फेक्शनरी और बेवरेज उत्पादों को अपने स्टालों में प्रदर्शित कर उक्त एक्सपो में भाग लिया।

एक्सपो दुबई के अलमुस्तकवाल प्लाजा में आयोजित किया जा रहा है। उत्पादक महेश जाजू ने बताया कि यूएई में नेपाल के राजदूत कृष्ण प्रसाद ढकाल ने तीनों उद्योगों के स्टॉलों का उद्घाटन किया। राजदूत ढकाल ने इस अवसर पर एशियन थाई फूड्स द्वारा निर्मित नए खाद्य पदार्थ ‘नेपालिताना पास्तानूडल्स’ को भी ‘लॉन्च’ किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

श्री जाजू ने कहा, “यह पास्ता और नूडल्स का मिला-जुला रूप है, हमने इसकी पहली लॉन्चिंग यूएई में की है। एक हफ्ते बाद इसकी मार्केटिंग को नेपाल में जोरशोर से किया जाएगा।”

जाजू ने कहा कि नेपालीताना पास्ता नूडल्स के साथ रमपम नूडल्स, कोरियन रेमन 2पीएम अकबरे, विभिन्न गुडलाइफ ब्रांड्स का बिस्कुट, 2पीएम चीज़बॉल, गुडलाइफ जूस और अन्य उत्पादों को एक्सपो में रखा गया था।

बकौल जाजू ने दुबई के इस विश्व व्यापारिक मेला में नेपाली उत्पादों के प्रति ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के व्यापारियों एवं प्रदर्शनी पर्यवेक्षकों द्वारा खूब पसंद किया गया। नेपाल का जिक्र आते ही पर्यवेक्षक दिलचस्पी से पूछताछ करते नजर आए।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की बैठक में १३ देशों के लिए राजदूतों के नामों की सिफारिश की जाएगी

नेपाल एक छोटा और अल्पविकसित अर्थतंत्र होते हुए भी यहां के उद्योग अपने उत्पादों को यूएई लाने और स्टॉल लगाने के लिए करीब चालीस लाख से अधिक खर्च किए। उत्पादों को दुबई भेजने में दो लाख से अधिक का खर्च केवल ट्रांसपोर्टेशन पर आया। लेकिन खुला विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार नेपाली उत्पादों के प्रति लोगों का रुझान उत्साहवर्धन करनेवाला है।

जाजू ने यह भी कहा कि नेपाल के उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। लेकिन उन्हें मार्केटिंग की जरूरत है। हर महीने किसी न किसी देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खाने-पीने की प्रदर्शनी लगाई जाती है। सरकार को वहां नेपाली उत्पादों की डिलीवरी और प्रदर्शन की सुविधा देनी चाहिए। प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में नेपाल सरकार के समन्वय से नेपाल का अलग पवेलियन बनने में देर नहीं लगेगी, उन्होंने मांग करते हुए यह बी बताया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com