Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौलापुर के मेयर ने किया बिद्यालय भवन का शिलान्यास

 

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर । बुधवार को मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी साह ने मौलापुर नगरपालिका बार्ड तीन स्थित गम्हरीया माध्यमिक विद्यालय के 16कोठरी, चहारदीवारी तथा भूमि विस्तार के लिए भूमि पूजन किया। इसके निर्माण में 3करोड़ 6लाख लागत लगने का अनुमान है। मौलापुर नगरपालिका ने अपनी कुल बजट का 50फीशदी शिक्षा पर खर्च कर रही है। शिलान्यास के बाद मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि गम्हरीया माध्यमिक विद्यालय के 16कोठरी तथा चहारदीवारी के निर्माण होने से आसपास के गांवों के बच्चों को पढ़ाई में सहुलियत होगा। उन्होंने कहा कि मौलापुर नगरपालिका शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए सतत प्रयासरत हैं।इसी का प्रतिफल है कि मौलापुर नगरपालिका के विकास की चर्चा नेपाल के अलावा पड़ोसी मित्र राष्ट्र भारत में भी है। वहां के जनप्रतिनिधि भी मौलापुर नगरपालिका के विकास को देखने यहां पहुंचते हैं। भारतीय पर्यटक पतौरा के पुरातात्विक महादेव का दर्शन के बाद मौलापुर नगरपालिका के विकास कार्यों को भी स्थलगत भ्रमण करता है।

यह भी पढें   न्यायपालिका पर उठे सवालों की निष्पक्ष जाँच हो: सर्वोच्च अदालत बार एसोसिएसन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com