Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीति तथा कार्यक्रम पर राष्ट्रीयसभा सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का आज प्रधानमन्त्री प्रचण्ड देंगे जवाब

 

काठमांडू, ९ जेठ

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ आज संघीय संसद अन्तर्गत राष्ट्रीयसभा की बैठक में नीति तथा कार्यक्रम पर उठाए गए प्रश्नों का जवाब देंगे । आज दोपहर १ बजे होने वाली बैठक में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड नीति तथा कार्यक्रम पर जो राष्ट्रीयसभा सदस्यों द्वारा प्रश्न उठाए गए हैं उनका जवाब देंगे । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने जेठ ५ गते (शुक्रबार) संघीय संसद के दोनों सदन की संयुक्त बैठक में आर्थिक वर्ष २०८०–०८१ की वार्षिक नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत की थी । जिसके बाद तीन दिन तक उक्त नीति तथा कार्यक्रम पर राष्ट्रीयसभा में चर्चा की गई । चर्चा में बहुत से प्रश्न भी उठाए गए हैं जिनका आज प्रधानमंत्री जवाब देंगे ।

यह भी पढें   गुठी और कुटी के घरों और झोपड़ियों को हटाने की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर जनकपुरधाम में विरोध प्रदर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com