Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने वाले पहले राष्ट्रपति बने ओबामा

 

पिछले साल मुंबई में मनाई जगमगाती दिवाली को याद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और अमेरिका सहित दुनिया भर में हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी।
पिछले साल भारत की अपनी पहली यात्रा के दौरान मुंबई में मनाई दिवाली का हवाला देते हुए एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जैसा हमने भारत में अनुभव किया कि दिवाली परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर भोजन और नृत्य के उत्सव का समय होता है।

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा

व्हाइट हाउस में 2009 में दिवाली मनाने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बनने वाले ओबामा ने कहा कि यह मानवजाति और खासकर कम भाग्यशाली व्यक्तियों के लिए प्रार्थना और मनन करने का भी वक्त होता है। वह भारत में दिवाली मनाने वाले भी अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि लोग इस पर्व को दीये जलाकर मनाते हैं जो अंधेरे पर प्रकाश की जीत और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में दीया जलाकर दिवाली मनाने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होने पर मुझे गर्व है और पिछले साल मिशेल और मैंने भारत यात्रा के दौरान दिवाली के उत्सव में शामिल होकर सम्मानित महसूस किया। ओबामा ने कहा कि उस पवित्र पर्व को यहां और दुनिया भर में मनाने वालों को दिवाली और साल की शुभकामनाएं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed