Mon. Dec 4th, 2023

आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अगस्त 2023 सोमवार* शुभसंवत् 2080

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
????????????????????
*ॐ नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवी मनु।।येन्तरिक्षे ये दिवि तेभ्यः सर्पेभ्यो नमः।*
????????????????????
*“ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात”।।*
????????????????????
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।
????????????????



*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 21 अगस्त 2023 सोमवार*
शुभसंवत् :-2080
शाके :-1945
दक्षिणायन उत्तर गोल:
ऋतु:- *वर्षा*
माह:- शुद्ध श्रावण
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *पंचमी रात्रि 9:54 तक उपरांत षष्ठी*
नक्षत्र :- चित्रा रात्रि 3:47 तक उपरांत स्वाती,
योग:- शुभ रात्रि 9:04 तक उपरांत शुक्ल,
कारण:- वव,
सूर्योदय :-प्रातः 05:36
सूर्यास्त : संध्या 06:24
सूर्य :- *मघा नक्षत्रे, सिंह राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 3:04 यावत कन्या राशौ उपरांत तुला राशौ च चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज नाग पंचमी में सावन के सातवें सोमवारी व्रत के दिन प्रातः स्नान कुल देवता का पूजन, नव नाग पूजन, स्तोत्र पाठ शिव पूजन रूद्राभिषेक, हनुमत ध्वजा स्थापन पूजन उत्तम जीवन, उत्तम दाम्पत्य, उत्तम आयु आरोग्यता, उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। साथ ही आज श्री महालक्ष्मी पूजन परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*

*????दैनिक राशिफल????*

*????????देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*????????

*????????आज का दैनिक राशिफल????????*

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आराकाशा के अनुसार कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें।

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े रहेंगे लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयाद करें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते है। आराकाशा के अनुसार कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य मे विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नही सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नही रहेगी।

यह भी पढें   सभी मन्त्री परिवर्तन करने की तैयारी में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे लेकिन इस अवधि में लाभ की आशा आलस्य-प्रमाद की भेंट चढ़ेगी। आराकाशा के अनुसार इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। किसी से काम निकालना आज अत्यंत मुश्किल रहेगा। धन लाभ के लिये तरस सकते है।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी काम करने में उत्साह नही रहेगा घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। आराकाशा के अनुसार मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नही होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते है। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों से

आज सतर्क रहें।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। आराकाशा के अनुसार दिखावे की प्रवृति रहने के कारण अन्य लोगो को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बना कर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। आराकाशा के अनुसार कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार के उधारी व्यवहार ना करें बाद में पछतावा होगा। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नही होने पर दुख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।

यह भी पढें   भारत का मिजाज बदल रहा है : श्वेता दीप्ति

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा परन्तु किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते है भ्रामक बातो में ना आये सुख शांति के लिए आज आवश्यक है। आराकाशा के अनुसार व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज दिन के पूर्वार्ध में अशुभ समाचार मिलने से बेचैन रह सकते है। आराकाशा के अनुसार मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है हास परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें आपकी बाते किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यो को लेकर आलस्य दिखाएंगे परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। आराकाशा के अनुसार व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नही करनी पड़ेगी। परिवार मे किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।

यह भी पढें   मुख्यमन्त्री जम्कट्टेलद्वारा सर्वदलीय बैठक आह्वान

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। आराकाशा के अनुसार धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप किसी ना किसी उलझन में फंसे रहेंगे। आराकाशा के अनुसार दिन का अधिकांश समय अनर्गल कार्यो में बर्बाद होगा। लोग आपके मन के विपरीत कार्य करवाने को बाध्य करेंगे जिसमें निकट भविष्य में हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। आज के किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण अतिआवश्यक है वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बनेंगी।
????????????????????
*आज नाग पंचमी के दिन “हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी और नाग देवता के साथ मेरे महादेव आप पंचांग का पाठन करने वालों पर मेरे विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।* – *आज नाग पंचमी को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और फिर सवा लाख बार इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।* *ॐ सर्पाय नमः -* *नाग पंचमी के दिन सर्प की पूजा करते समय इस मंत्र का उच्चारण करें।*
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से मेरी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
????????????????????
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍???? ✒✍????*
*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम????*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
????????????????????
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*

*????(अहर्निशं सेवा महे)????*
*संपर्क समय:- प्रातः 5 बजे से 10 एवं सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*



About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: