वर्तमान सरकार मधेश प्रदेश के प्रति गंभीर नहीं : निधि
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। वर्तमान सरकार मधेश प्रदेश के प्रति गंभीर नहीं है।मधेश के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रहा है। उपयुक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ में आयोजित नेपाल स्वर्णकार ठाकुर उत्थान संघके नव निर्वाचित नगर स्तरीय पदाधिकारी केशपथ ग्रहण तथा पद हस्तांतरण समारोह में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता सांसद विमलेन्द्र निधि नेकहीं। आगे उन्होंने कहा कि नागरिकता ऐन पारित काम छोड़कर वर्तमान सरकार कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया है। नेकपा एमाले तो नागरिकता विरोधी है । नेकपा एमाले से बनी राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने जन्म सिद्ध नागरिकता प्राप्त संतान को बंशज नागरिकता विल को पास नहीं किया था। विमलेन्द्र निधि नेकहा कि नेपाल के अर्थ तंत्र के मजबूती में स्वर्णकार समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रजातंत्र आन्दोलन सहित अन्य आन्दोलनों में इस समाज का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। निर्वाचन अधिकारी शंभू ठाकुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, सचिव दीपक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर, सदस्य अजय ठाकुर,वे लाल ठाकुर, प्रह्लाद ठाकुर, रामाधार ठाकुर तथा सोगिया ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, जलेश्वर नगरपालिका के मेयर सुरेश साह सोनार,उप मेयर किशोरी साह , स्वर्णकार ठाकुर उत्थान संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, मां जानकी यातायात वस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , हलवाई कानू समाज धनुषा के अध्यक्ष राज कुमार साह सहित कई गणमान्य लोगों ने बिचार रखें।