Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में डांस डिस्को डांडिया का आयोजन,नेपाली, मारवाडी, हिन्दी गीतों पर घण्टो थिरकते रहे महिलाए

 


माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश (सीमा क्षेत्र)
महेश्वरी समाज बिराटनगर के महेश्वरी महिला मंच और महेश्वरी युवा मंच के संयुक्त आयोजन में बिराटनगर के सिटी पार्टी पैलेश में डांडिया नृत्य का भब्य आयोजन किया गया । सन्ध्या के समय शुरू किए गए डंडिया नृत्य में लगभग एक हजार महिलाओ ने भाग लेकर बिभिन्न हिंदी, मारवाड़ी , नेपाली गीतों पर नृत्य किया । मारवाड़ी महिलाओं ने डांडिया नृत्य के साथ साथ झूमर नृत्य भी किया। इस मौके पर समारोह में मारवाड़ी महिला मंच विराटनगर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी विभिन्न मारवाड़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया । इस दैरान आसपास का माहौल संगीतमय बना रहा । कार्यक्रम में मारवाडी समाज की महिला के अलावा अन्य समाज के भी महिलाए पहुची थी जो रात लगभग 10 बजे तक बिभिन्न गीतों पर थिरकते नजर आए । कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार ने भी प्रस्तुति दिया । कार्यक्रम में कलकत्ता से आए डीजे रुद्रा का प्रस्तुति को लोगो ने सराहा । डांडिया नृत्य समारोह के दौरान माहेश्वरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष घनश्याम काबरा , मारवाड़ी महिला मंच विराटनगर की अध्यक्ष अमिता पेड़ीवाल, माहेश्वरी युवा मंच विराटनगर के अध्यक्ष अजय राठी , कार्यक्रम के संयोजक गिरीश राठी सहित आयोजक संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com