Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौद्रिक नीति की पहली त्रैमासिक समीक्षा..राष्ट्र बैंक ने अपनाई लचीली नीति

 

काठमांडू, मंसिर २३ – बजार के ब्याज दर को घटाने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक ने मौद्रिक नीति की पहली त्रैमासिक समीक्षा से लचीली नीति अपनाई है । ब्याजदर करिडोर के सभी सीमाएं घटाकर केन्द्रीय बैंक ने यह नीति लाई है ।
समीक्षा में केन्द्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति पर प्रभाव डालने वाले विभिन्न पक्षों का विश्लेषण, शोधनान्तर स्थिति और निजी क्षेत्र की ओर जाने वाले बैंक कर्जा के वृद्धिदर को दृष्टिगत कर ब्याजदर करिडोर के दरों को घटाया है । केन्द्रीय बैंक ने बैंकदर को ७.५ प्रतिशत से घटाकर ७ प्रतिशत, नीतिगत दर को ६.५ प्रतिशत से घटाकर ५.५ प्रतिशत और निक्षेप संकलन बोल क बोल दर को ४.५ प्रतिशत से घटाकर ३ प्रतिशत कायम किया है । पुस के बाद ५०% ऋणपत्र मात्र स्रोत के रूप में गणना कर सकते हैं । भूकम्प पीडित को कर्जा में राहत दिया गया है । अनिवार्य नगद अनुपात और वैधानिक तरलता अनुपात सम्बन्धी व्यवस्था को यथावत रखा गया है ।
केन्द्रीय बैंक ने चालू आर्थिक वर्ष की मौद्रिक नीति में ब्याजदर करिडोर के सभी दरों को यथावत् रखकर नीचलें सीमा के निक्षेप संकलन दर को घटाया था ताकि ब्याजदर को घटाने में सहयोग हो और कर्जा प्रवाह समेत बढ़ाकर अर्थतन्त्र चलायमान होने की अपेक्षा की थी । लेकिन तीन महीने के समीक्षा में कर्जा प्रवाह नहीं कर सका तब सभी दरों को घटाया गया है । यह स्पष्टोक्ति केन्द्रीय बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी ने दी है ।
समीक्षा में कहा गया है कि – इससे आन्तरिक आर्थिक स्थिति सुदृढ बनाने में सहयोग होने की अपेक्षा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com