Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहीद विगत,वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा के स्रोत और पथप्रदर्शक हैं– प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, माघ १६
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा कि राष्ट्रीयता, जनतन्त्र और जनजीविका के पक्ष में सङ्घर्ष करने के क्रम में बलिदान देने वाले शहीदों विगत,वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा के स्रोत और पथप्रदर्शक हैं ।
शहीद दिवस २०८० के अवसर में आज शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि देश और जनता की मुक्ति एवं परिवर्तन के लिए शहीदों ने जो सपने देखे थे, अपना बलिदान दिया उन्हें शीरोधार्य कर क्रान्ति का बाकी कार्यभार पूरा करने सङ्कल्प हमें करना होगा ।
उन्होंने कहा कि शहीदों के योगदान का सम्मान करते हुए उनके योगदान और कृति चीरस्थायी एवं शहीद परिवारों को उचित सम्मान, संरक्षण और जीवनवृत्ति के लिए समर्पित होने वाले दिन के रूप में शहीद दिवस मनाएं । उन्होंने शुभकामना सन्देश में लिखा है कि ‘इसी यथार्थ को आत्मसात् करते हुए सरकार इतिहास के विभिन्न कालखण्ड में सहादत प्राप्त करने वाले सपुत को राष्ट्रीय शहीद घोषणा कर उनके सम्मान और परिवार के संरक्षण और अभिभावकत्व के पक्ष को उच्च प्राथमिकता में रखकर काम करती आई है ।’
उन्होंने वर्तमान में प्राप्त उपलब्धियों की रक्षा को और सुदृढ़ करने, अधिकार के लिए समर्पित हुए शहीदों के प्रति ये सच्ची श्रद्धाञ्जलि होगी का भी उल्लेख किया है ।

यह भी पढें   सांसद बब्लु गुप्ता ने माफी मांगी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *