Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘बंदरों के आतंक” से मुक्ति के लिए मदद करेगा भारत

 
काठमांडू 1 फ़रवरी 24
नेपाल में  बंदरों के आतंक से लोग  परेशान है। इस विषय पर  “बंदरों के आतंक” को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें इस समस्या के समाधान को लेकर चिंताएं जाहिर की गई। अब बंदरों के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए नेपाली सांसदों और डॉक्टरों की एक टीम भारत का दौरा करेगी। टीम भारत में उन तरीकों के बारे में जानकारी हांसिल करेगी जिससे बंदरों की आबादी को नियंत्रित किया जा सकता है। टीम बंदरों की आबादी को रोकने लिए भारत में स्टडी करेगी।
‘बंदरों के आतंक” से मुक्ति नेपाल की मदद करेगा भारत
इस दौरे से पहले कृषि, सहकारी और प्राकृतिक संसाधन समिति के सदस्यों ने संसदीय बैठकों में “बंदरों के आतंक” के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि बंदरों की आबादी पर नियंत्रण के लिए कुछ जरूरी उपायों की जरूरत है। बैठक में कहा गया कि भारत सरकार इसके लिए मदद करेगी। इस फैसले के बाद दस पशु चिकित्सक और पांच वन रेंजर बंदरों की आबादी पर नियंत्रण के लिए भारत में अध्ययन करेंगे .
बंदरों को मारने की मिली अनुमति
इस दौरे के दौरान यह टीम बधियाकरण के जरिए बंदरों की आबादी को – नियंत्रित करने के लिए अध्ययन करेगी। इसके लिए टीम भारत के हिमाचल प्रदेश जाएगी। साल २०१६ में हिमाचल प्रदेश ने पहली बार बंदरों को एक साल ● के लिए “नाशक जीव घोषित किया। इसके बाद बंदरों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए उन्हें मारने की अनुमति मिल गई। सरकार ने २०२१ तक कम से कम चार बार अनुमति की समय सीमा बढ़ाई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *