Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनिल शाह बने ओडीआई में सबसे जल्दी अर्धशतक बनाने वाले नेपाली खिलाड़ी

 

काठमांडू, माघ २७– कनाडा के साथ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में नेपाल के अनिल शाह ने अर्धशतक लगाया । उन्होंने १९ बॉल में ३ छक्का और ७ चौको की मदद से ५० रन बनाए । वे अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए ।
इस अर्धशतक से वे एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय में नेपाल के खिलाड़ी मध्ये सबसे जल्दी अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं । इससे पहले पपुवा न्युगिनी विरुद्ध सन् २०२३ में कीर्तिपुर मैदान में आसिफ सेख ने २१ बॉल में अर्धशतक बनाया था ।
त्रिवि क्रिकेट मैदान कीर्तिपुर में पहले बैटिंग करने वाले कनाडा ने नेपाल को २८६ रन का लक्ष्य दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *