Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) फागुन ९ गते से काठमांडू सहित ७४ जिलों में प्रदर्शन करेगी

 

काठमांडू, फगुन २ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) फागुन ९ गते से काठमांडू सहित ७४ जिलों में प्रदर्शन करेगी  . पार्टी केन्द्रीय कार्यालय धुम्बाराही में बुधवार को हुई बैठक में फागुन ९ गते से काठमांडू सहित ७४ जिला में प्रदर्शन सहित प्रमुख जिला अधिकारी द्वारा नेपाल सरकार को मांग पत्र पेश करने का निर्णय किया है ।

राष्ट्रीयता, विकास, सुशासन, सेवाप्रवाह के साथ ही अन्य जनजीविका के साथ ही सम्बन्धित मांग रखकर फागुन ९ गते ही प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’ को मांग पत्र सौंपने का निर्णय करने की प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख

बुधवार की बैठक में आन्दोलन मूल समिति संयोजक समेत रहे अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन, निर्देशन समिति अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र लोहनी, आन्दोलन परिचालन समिति संयोजक धवलशमशेर राणा, पदाधिकारी, केन्द्रीय सदस्य, उपत्यका भीतर के जिला अध्यक्षों के साथ अन्य भी सहभागी थे । राप्रपा ने गत पुस ३ गते केन्द्रीय समिति से आन्दोलन में जाने का निर्णय किया था ।
राजसंस्था, पूर्ण धार्मिक स्वतन्त्रता सहित वैदिक सनातन धर्म सापेक्ष हिन्दुराष्ट्र पुर्नस्थापना और प्रदेश तह को खारीज के लिए जनदबाव सिर्जना कर बृहत् आन्दोलन करने का राप्रपा का निर्णय था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com