Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसानों द्वारा किया गया आज भारत बंद

 

काठमांडू, फागुन ४ – न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर आज भारत बंद (ग्रामीण) का ऐलान किया है । बंद सुबह ६ बजे से शुरू होकर शाम ४ बजे तक चलेगा । इससे पहले पंजाब में कई जगहों पर किसान गुरुवार को पटरियों पर बैठे । दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया । ६ ट्रेनों को लुधियाना–साहनेवाल–चंडीगढ़ रूट से चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है । दो को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। दिल्ली–अमृतसर रूट पर कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से भेजा गया । किसानों ने कई टोल प्लाजा पर धरना भी दिया और अधिकारियों पर यात्रियों से टोल टैक्स नहीं लेने के लिए दबाव बनाया ।

यह भी पढें   सांसद अमरेश सिंह मेची–महाकाली पदयात्रा करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा (क्प्ः) ने आज देशव्यापी हड़ताल बुलाई है जिसे ’ग्रामीण भारत बंद’ का नाम दिया गया है। ग्रामीण भारत बंद सुबह ६ बजे से शाम ४ बजे तक चलेगा । इस दौरान, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा समर्थित किसान देशभर के प्रमुख स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर सकते हैं। पंजाब में कई राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com