Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रक के ठोकर लगने से पैदल यात्री की मृत्यु

 

काठमांडू, फागुन १७– चितवन में एक ट्रक के ठोकर लगने से एक पैदलयात्री की मृत्यु हो गई है । रत्ननगर नगरपालिका–९, कृष्ण मंदिर के नजदीक प्रदेश २–०३–००१ख ६९९६ नम्बर की ट्रक ने पैदल चल रहे यात्री को ठोकर मार दी ।
पूर्व–पश्चिम सड़क खण्ड में पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही ट्रक ने बीति रात करिब १ बजे एक ५०–५५वर्षीय पुरुष को ठोकर मार दिया । मरने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है ।
ट्रक की ठोकर लगने से व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया था । उसे उपचार के लिए भरतपुर सरकारी अस्पताल में भेजा गया था । रात के करीब १ः५० बजे उसकी मृत्यु हो गई । ट्रक और चालक को नियन्त्रण में ले लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *