Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेता खनाल और प्रधानमंत्री बीच बालुवाटार में मुलाकात

 

काठमांडू, फागुन १९– सत्ता गठबन्धन के विषय में इन दिनों प्रायः नेता प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं । सत्ता गठबंधन को लेकर यूँ तो नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष देउवा कह ही चुके हैं कि सत्ता गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा । लेकिन सभी के मन में कुछ न कुछ आशंका है । आशंका की अवस्था को देखते हुए आज (शनिवार) प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से मिलने के लिए नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के सम्मानित नेता झलनाथ खनाल बालुवाटार पहुँचे ।
सूत्रों के अनुसार बालुवाटार में हुए को इस मुलाकात में समसामयिक राजनीतिक विषय और आपसी हित के विषय में बातचीत हुई । पिछली कुछ समय से राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष में गठबन्धन के दोनों बड़े दल माओवादी केन्द्र और नेपाली कांग्रेस के दाबा करने के बाद, इसी विषय को लेकर कहीं गठबन्धन टूट न जाए । इस बात की चर्चा हो रही है । इसी विषय में खनाल ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से मुलाकात कर अपनी जिज्ञासा रखी है ।
इससे पहले एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव नेपाल भी प्रचण्ड से मिलने गए थे । उन्होंने भी सहमति में ही राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष के उम्मीदवार तय करने का सुझाव दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com