मोरंग चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया समारोह पूर्वक होली मिलन समारोह

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । कोशी प्रदेश के मोरंग चेंबर ऑफ कामर्स फागू पूर्णिमा होली पर्व 2080 के अवसर पर समारोह पूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन कर शुभकामन आदान प्रदान किया । मोरंग चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष यादव पोखरेल सहित संस्था के लोगो ने अबीर लगाकर अतिथियों का स्वागत किया । बिराटनगर के
झीपुच सभा हाल में शुक्रवार साढ़े तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो संध्या सात बजे समाप्त है । कार्यक्रम में कोशी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप सुनुवार पहुंचे थे जिन्होंने अपना शुभकामना मंतव्य दे होली का अग्रिम शुभकामना दिया । इस मौके पर कोशी प्रदेश के मुख्य न्यायाधीशवक्ता रूपेश कोइराला के अलावा
आयोजक संस्था के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद रिजाल , महासचिव कृष्ण प्रसाद दहाल ,कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र , सचिव हरि बहादुर श्रेष्ठ , सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र बहादुर बस्नेत , प्रदेश सचिव राम अवतार अग्रवाल सक्रिय दिखे । शुभकामना आदान प्रदान में समाजसेवी धनश्याम काबरा , फुल कुमार लालवानी , विजय सुराना , सुरेशमान श्रेष्ठ , भवीष श्रेष्ठ , श्याम पौडेल , ललित लोहिया , राकेश सुराना, भगवान झा , फुल कुमार देव , लक्ष्मीरमण झा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोग मौजूद थे । धन्यवाद ज्ञापन यादव पोखरेल ने दिया ।



