Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से विद्यार्थी दाखिला अभियान शुरु

काठमांडू, वैशाख ३ – नये शैक्षिक सत्र के लिए आज से विद्यार्थी दाखिला अभियान शुरु किया गया है । ‘सभी बालबालिका का विद्यालय में सहभागिता, गणस्तरीय शिक्षा प्राप्ति की सुनिश्चितता’ इस नारे के साथ अभियान को शुरु किया गया है । अभियान के पहले सप्ताह में विद्यार्थी दाखिला और दूसरे सप्ताह से वैशाख मसान्त तक नियमित पठनपाठन, घर घर जाने का भी कार्यक्रम रखा गया है ।
सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान से नियमित के अलावे ७ लाख १३ हजार जो की विद्यालय उम्र्र और समूह के हैं उन्हें विद्यालय तक पहुँचाया जाए । विद्यालय जाने के उम्र समूह ५ वर्ष के ५ लाख, और ५ वर्ष उम्र पहुँचे लेकिन विद्यालय छोड़ने वाले २ लाख १३ हजार विद्यार्थी को विद्यालय में लाने और उन्हें टिकाने की दिशा में यह अभियान केन्द्रीत है ।
अभियान के पहले दिन आज देशभर के पालिका के शिक्षा शाखा प्रमुख, एकाइ प्रमुख, नगरपालिका के साथ ही, गाँवपालिका महासङ्घ, शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय तथा उसके निकाय के बीच भर्चुअल अन्तक्रिया किया जा रहा है । मन्त्रालय के शिक्षा तथा मानव स्रोत विकास केन्द्र ने दाखिला अभियान के लिए सहजीकरण कार्ययोजना तैयार की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *