नेपाल की हुई सहज जीत

Photo by: Pankaj Nangia / Creimas / Asian Cricket Council
RESTRICTED TO EDITORIAL USE
काठमांडू, वैशाख ३ –
नेपाल ने एसीसी प्रिमियर कप २०२४ में हांगकांग को ८ विकेट से हरा दिया है । यह नेपाल की लगातार तीसरी जीत है । समूह ए में तीसरे जीत के साथ ही नेपाल को सेमिफाइनल यात्रा के लिए अव औपचारिकता मात्र बांकी रह गई है
११५ रन का पीछा करते हुए नेपाल ने १२.२ ओवर में ही २ विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया । ओपनर आसिफ शेख ने १८ बॉल में ३ चौके और ३ छक्के सहित सर्वाधिक ४० रन बनाए । दूसरे ओपनर कुशल भुर्तेल १९ बॉल में ३ चौके और २ छक्के सहित ३२ रन बनाए । नेपाल के ओपनर कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने ५.३ ओवर में ७० रन जोड़कर शानदार शुरुआत की ।
रोहित पौडेल ने २० बॉल में ३ चौके सहित २५ रन बनाए । वो नटआउट रहे । सन्दीप जोरा ने १७ बॉल में १ चौके और १ छक्का सहित १९ रन बनाए । बलिङ बॉलिंग में हांगकांग की ओर से एहसान खान और यासिम मुर्तजा ने १–१ विकेट लिए ।
इससे पहले अल अमरेत क्रिकेट ग्राउण्ड १ में टॉस हारकर पहले बैटिंग का निमंत्रण पाए हांगकांग ने १७.५ ओवर में ११४ रन में ही ऑल आउट हो गया ।
नेपाल ने समूह चरण के अन्तिम खेल बुधवार को साउदी अरेविया के साथ खेलेगी ।

